लखनऊ, दिसम्बर 17 -- खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के उपकप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर होना पड़ा। पता चला है कि गिल को ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लगी और उनके जल्दी ठीक होने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। बुधवार को घने कोहरे के कारण चौथा टी20 मैच रद्द हो गया। भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है।शुभमन गिल कब चोटिल हुए? भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ''शुभमन ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से एक दिन पहले (मंगलवार) नेट में लंबे बल्लेबाजी सत्र में हिस्सा लिया था। सत्र के आखिर में उनके पैर के अंगूठे पर चोट लग गई। उन्हें दर्द हो रहा था और वह लंगड़ा रहे थे। बुधवार को उनके लिए खेलना मुश्किल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.