नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा। लखनऊ में चौथा मैच धुंध की वजह से रद्द हो गया था। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वह चोटिल होने के बावजूद टीम के साथ आए हैं। हालांकि, गिल पांचवें टी20 में खेलेंगे या नहीं, अभी कंफर्म नहीं है। खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल के बाहर होने पर विकेटकीपर संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं। सैमसन को मौजूदा सीरीज में अब तक कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।गिल पैर के अंगूठे में लगी चोट पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गिल का अहमदाबाद में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। उनके चौथे मैच से पहले पैर के अंगूठे में चोट लगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने नाम जा...