नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, उसका सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। भारत ने पहला मैच 17 रनों से जीता जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में चार विकेट से बाजी मारी। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली बैक टू बैक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने रांची में 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और सात छक्के हैं। उन्होंने रायपुर में 93 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। 37 वर्षीय कोहली की नजर अब सेंचुरी की हैट्रिक पर होगी।क्या कोहली ने कभी सेंचुरी की हैट्रिक लगाई? दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने वनडे करियर में अब तक सिर्फ एक बार सेंचुरी की हैट्रिक...