नई दिल्ली, फरवरी 3 -- पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया मैच का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि टीम टूर्नामेंट में बाकी मैच खेलेगी लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। पाकिस्तान के फैसले को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा एक राजनीतिक विरोध माना जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर मची उथल-पुथल के बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने बड़ा दावा किया है। उन्हें लगता है कि कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का आयोजन होगा। लतीफ ने न्जूज18 से कहा, ''मेरा मानना ​​है कि यह फैसला सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। इसका असर इंटरनेशनल क्रिकेट और आईसीसी के काम करने के तरीके पर भी पड़ेगा। यह कोई रूटीन फैसला नहीं है। इससे बातचीत और शुरुआती बदलाव हो सकते हैं। एक फैसले में ...