नई दिल्ली, फरवरी 11 -- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। इस मैच को आखिरकार पाकिस्तान खेलने के लिए राजी हो गया है। उनकी सरकार ने यू-टर्न लेते हुए यह साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा। ऐसे में अब पाकिस्तान की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टीम इंडिया के लिए चेतावनी जारी कर दी है। पाकिस्तान ने मंगलवार, 10 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला यूएसए के खिलाफ जीता। इस मैच में साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती, T20 वर्ल्ड कप के बीच बढ़ी भारत की टे...