नई दिल्ली, फरवरी 14 -- टी-20 विश्व कप 2026 का महा-मुकाबला 15 फरवरी को देखने को मिलेगा। श्रीलंका के शहर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप के फाइनल मुकाबले के बाद दोनों टीमें आमने-सामने हैं। विश्व कप हिस्सा लेने से कतराने का बहाना करते- करते अब पाकिस्तान मैदान पर है। हालांकि, भारत के खिलाफ पाकिस्तान के आंकड़े उतने शानदार नहीं हैं, लेकिन विश्व कप के बड़े मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने भारतीय टीम के सामने पाक को कैसे खेलना है, किन बातों का ध्यान रखना है, इसके लिए कुछ टिप्स दिए हैं। पाकिस्तान दिग्गज शाहिद अफरीदी ने पाक खिलाड़ियों को डॉट बॉल ना खेलने की सलाह दी है और गंभीर- सूर्या की रणनीतियों को फेल करने या भेदने का तरीका बताया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट शाहिद अफरीदी ने...