नई दिल्ली, फरवरी 15 -- कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का लीग मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को पहले पाकिस्तान और फिर भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए उतरी, लेकिन इस बीच स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डगआउट में एक सांप निकल आया। हालांकि, एक शख्स ने उस सांप को पकड़ा और उसे एक पैकेट में बंद करके स्टेडियम के बाहर करा दिया गया। इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज यानी रविवार 15 फरवरी को मैच होना है। जैसे ही ग्राउंड स्टाफ और अधिकारियों को डगआउट के पास सांप मिलने की जानकारी मिली तो उन्होंने सांप को सुरक्षित रूप से बचाने के लिए तेजी से काम किया, ताकि रविवार की ब्लॉकबस्टर मैच की तैयारी बिना किसी और ड्रामे के हो सके। पहले से ही इस मैच को लेकर ब...