नई दिल्ली, फरवरी 14 -- हाल ही में आईसीसी प्रतियोगिताओं में जब भी पाकिस्तान और भारत का आमना-सामना हुआ है, भारत ने 20 ओवर और 50 ओवर दोनों प्रारूपों में पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा है। आईसीसी प्रतियोगिता में पाकिस्तान को आखिरी बार जीत 2021 टी20 विश्व कप में मिली थी। भारत की इस प्रारूप में लगातार पांच मैचों की जीत से पहले पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 एशिया कप में जीत हासिल की थी। भारत के लगातार पांच जीत के सिलसिले को तोड़ने के लिए पाकिस्तान बेताब होगा, वहीं भारतीय टीम एक बार फिर पाक सेना को रौंदने के लिए पूरी कमर कस ली है। रविवार 15 फरवरी को कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों के बीच महायुद्ध देखने को मिल सकता है।जसप्रीत बुमराह बनाम साहिबजादा फरहान पिछली बार जब पाकिस्तानी बल्लेब...