नई दिल्ली, फरवरी 6 -- टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। बांग्लादेश को अपना सपोर्ट दिखाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला लिया है। दरअसल, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी के समझाने पर भी जब बांग्लादेश नहीं माना तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। आईसीसी के इस फैसले से नाराज पाकिस्तान यह नौटंकी कर रहा है। पाकिस्तान के भारत के खिलाफ ना खेलने के फैसले से श्रीलंका को भी तगड़ा नुकसान होगा, ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ना पाकिस्तान को लेटर लिखा है। इस दौरान उन्होंने 2009 आतंकी हमले की भी याद दिल...