नई दिल्ली, मार्च 8 -- IND vs NZ Pitch Report: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के मैदान पर आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार खिताबी मुकाबला दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। भारत ने अभी तक दुबई में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और लगातार चार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड को लीग चरण में यहां भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब कीवियों को हराकर 12 साल के चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी। आइए, एक नजर इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं।इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल पिच रिपोर्ट दुबई की पिच स्पिन फ्रेंडली है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई में अभी तक चार मैच खेले हैं और स्पिनर्स छाए रहे। भारत ने तो यहां पिछले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.