नई दिल्ली, जनवरी 12 -- धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें वर्कलोड मैनेज करने की वजह से आराम दिया गया है। बुमराह की गैर मौजूदगी में भारतीय पेस अटैक की कमान मोहम्मद सिराज संभाल रहे हैं। वडोदरा में आयोजित पहले वनडे में भारत का विकेट का खाता 22 ओवर में खुला। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। सिराज के अलावा पेसर हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो शिकार किए। न्यूजीलैंड ने 300/8 का स्कोर बनाया और भारत ने 6 गेंद बाकी रहते चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। वडोदरा वनडे में भारत की जीत के बाद हर्षित राणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। हालांकि, जब हर्षित से बुमराह का जिक्र करते हुए सवाल किया गया तो उ...