नई दिल्ली, मार्च 2 -- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने रविवार को दुबई के मैदान पर 8 ओवरों में 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। हेनरी ने पंजा मारकर इतिहास रचा और भारत को 'जख्म' दिया। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार किसी गेंदबाज ने भारत के खिलाफ पांच विकेट हॉल लिया है। हेनरी की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत निर्धारित 50 ओवरों में 249/9 का स्कोर ही बना सका। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हेनरी ने भारत को पहला झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में शुभमन गिल (2) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। हेनरी ने अपना दूसरा शिकार विराट कोहली के रूप में किया। 300वां वनडे खेलने वाले कोहली के बल्ले से 14 गेंदों में 11 रन ही निकले। हेनरी ने 46वें ओवर में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.