नई दिल्ली, जुलाई 14 -- भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 135 रन चाहिए। उसके पास अभी 6 विकेट बचे हैं। चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर समेट दी थी। इस दौरान अंपायर के एक फैसले से जो रूट को जीवनदान मिला। यह फैसला सुनील गावस्कर को बहुत नागवार लगा है। इतना ही नहीं, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट भी अंपायर के फैसले से 'स्तब्ध' दिखे। वाकया तब हुआ जब जो रूट 36 रन बनाकर खेल रहे थे। मोहम्मद सिराज की एक गेंद टप्पा खाने के बाद सीधे उनके पैड से टकराई। गेंद लाइन में पिच हुई थी और पैड से नहीं टकराती तो सीधे लेग स्टंप को उखाड़ती। सिराज और भारतीय टीम ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने जो रूट को नॉट आउट करार दिया। अंपायर पॉल रीफेल के फैसले से कप्तान शुभमन गिल और मोहम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.