नई दिल्ली, फरवरी 8 -- IMD Rain Alert, Weather Update 8 February: उत्तर भारत समेत देशभर में अब महज कुछ दिनों की ही ठंड बची हुई है। इस बीच, पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज आज से बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 8-12 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 10-12 फरवरी तक बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति रही, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में कोल्ड डे रहा। वहीं, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान हैकि 8-12 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, सिक्किम, पूर्वोत्तर असम, अरुणाचल प्रदेश में 8-12 फरवरी के बीच बारिश होने वाली है। उत्तर पश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.