नई दिल्ली, जनवरी 5 -- अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस के रविवार दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। फिल्म से जितनी उम्मीद थी, उस हिसाब से मूवी ने कम ही कमाए हैं क्योंकि वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। रविवार को फिल्म ने सिर्फ 5 करोड़ कमाए हैं।कितनी हुई कमाई सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन 3.5, तीसरे दिन 4.65 और चौथे दिन 5 करोड़ की कमाई के हिसाब से मूवी ने टोटल 20.15 करोड़ की कमाई कर ली है।वर्ल्डवाइड कलेक्शन वहीं बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने वर्ल्डवाइड 19.36 करोड़ की कमाई की है।इक्कीस की कहानी इक्कीस के बारे में बता दें कि यह एक वॉर ड्रामा फिल्म में है जिसमें सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की स्टोरी को बताया गया है। सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल 1...