नई दिल्ली, फरवरी 3 -- बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले सनी देओल अपनी नेटफ्लिक्स डेब्यू फिल्म इक्का ले आए हैं। आज फिल्म की पहली झलक रिलीज कर दी गई है जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म के इंतजार में है। सनी देओल को फिल्म दामिनी के 33 साल बाद दोबारा से कोर्टरूम में वकील के किरदार में देखा जा सकता। काला कोर्ट पहने हुए सनी देओल एक केस लड़ रहे हैं। एक्टर के अपोजिट धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना कटघरे में मुजरिम की तरह खड़े नजर आ रहे हैं। एक मिनट के इस टीजर में फिल्म की कास्ट का चेहरा दिखा दिया है। इस टीजर को देखने के बाद यूजर्स दो दिग्गज एक्टर्स को फिर से साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।सनी देओल सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म इक्का में सनी देओल एक वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं। इससे पहले जब सनी देओल फिल्म दामिनी म...