मुंबई, जून 26 -- मुंबई के पवई स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय बिलाल अहमद तेली नामक युवक को पुलिस ने अवैध रूप से कैंपस में प्रवेश करने और 20 दिनों तक वहां रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दौरान बिलाल क्लास में जाकर लेक्चर भी अटेंड करता था। पुलिस के अनुसार, बिलाल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए 21 ईमेल आईडी और कई फोन नंबरों का इस्तेमाल किया, जिससे उसका डिजिटल रिकॉर्ड पूरी तरह साफ रहा। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस ने बताया कि बिलाल ने खुद को कैंपस के अंदर छात्र के रूप में पेश किया। वह दिन में क्लास अटेंड करता था और रात में ग्राउंड फ्लोर पर लगे सोफों पर सोता था। आईआईटी प्रशासन ने 21 जून को पवई पुलिस में शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.