नई दिल्ली, फरवरी 4 -- IIM Ahmedabad Placement 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद ने अपने प्रमुख पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) क्लास ऑफ 2026 के लिए फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया का पहला क्लस्टर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। संस्थान ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और कॉर्पोरेट जगत के भरोसे को साबित किया है। इस साल के पहले क्लस्टर में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) सबसे बड़े रिक्रूटर के रूप में उभरा है, जिसने अकेले 33 ऑफर दिए हैं। यह प्लेसमेंट प्रक्रिया हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें कंपनियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भाग लिया।कंसल्टिंग सेक्टर का दबदबा बरकरार पहले क्लस्टर में मुख्य रूप से छह कोहोर्ट (समूह) शामिल थे: मैनेजमेंट कंसल्टिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और मार्केट्स, एडवाइजरी कंसल्टिंग, कार्ड्स और फा...