प्रयागराज, जून 25 -- IIIT BTech Campus Placement : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) प्रयागराज के बीटेक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) ब्रांच के विपुल जैन को 1.45 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है। यह संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट ऑफर है। यह ऑफर अमेरिका की एक अंतरराष्ट्रीय रूब्रिक की ओर से मिला है। इस वर्ष बीटेक के 100 प्रतिशत और एमटेक के 91 प्रतिशत छात्रों को नौकरी मिली है, जो प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। ट्रिपलआईटी के बीटेक छात्रों को औसतन 34 लाख और एमटेक छात्रों को 17 लाख रुपये सालाना पैकेज मिला है। खास बात यह है कि बीटेक के 33 छात्रों को 60 लाख रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। वहीं, 60 छात्रों को 50 लाख रुपये से अधिक पैकेज पर चयन हुआ है। प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. मुनेंद्र ओझा और ट्रेनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.