नई दिल्ली, फरवरी 18 -- इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जून 2026 टर्म एंड एग्जाम (टीईई) की डेटशीट जारी कर दी है। एग्जाम 1 जून से शुरू होंगे और 15 जुलाई, 2026 को खत्म होंगे। एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। स्टूडेंट्स डेटशीट की किसी भी गड़बड़ी की रिपोर्ट 27 फरवरी तक यूनिवर्सिटी की ओर से दिए गए ईमेल एड्रेस पर करें। कोर्स या तो ओएमआर एमसीक्यू शीट का इस्तेमाल करके ऑब्जेक्टिव फॉर्मेट में होंगे या सब्जेक्ट के आधार पर डिस्क्रिप्टिव पैटर्न में होंगे, जैसा कि शेड्यूल में बताया गया है। जून टर्म एंड एग्जाम (टीईई) में बैठने के लिए अभ्यर्थी को इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा तय पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। स्टूडेंट्स के पास संबंधित कोर्स के लिए मान्य रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। सा...