नई दिल्ली, फरवरी 7 -- IDBI बैंक लिमिटेड को खरीदने में प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बैंक ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने IDBI बैंक के लिए कोई फाइनेंशियल बिड सबमिट नहीं किया है। दरअसल, मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थीं कि कोटक ने IDBI बैंक की खरीदारी के लिए कदम बढ़ाए हैं। अब कोटक बैंक ने खुद इसे खारिज कर दिया है।सरकार ने दी ये जानकारी बता दें कि निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश के लिए वित्तीय बोलियां प्राप्त हुई हैं। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। दीपम सचिव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा-आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश के लिए वित्तीय बोलियां प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.