नई दिल्ली, मार्च 11 -- मेजबान पाकिस्तान का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लीग चरण में बोरिया बिस्तर बंध गया था। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए सलमान अली आगा के रूप में नया टी20 कप्तान नियुक्त किया। वहीं, पाकिस्तान के टी20 स्क्वॉड में एक सरप्राइज एंट्री हुई। कई महीनों से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शादाब खान को चुना गया। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच जून 2024 में खेला था। शादाब की अचानक वापसी पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आगबबूला होते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट गलत फैसलों की वजह से ही आईसीयू में है। अफरीदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ''किस आधार पर उसे (शादाब खान) वापस बुलाया गया है। घरेलू क्रिकेट में उसका प्रदर्शन क्या रहा है या फिर ऐसा क्या है कि उसे फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.