नई दिल्ली, फरवरी 11 -- ICMAI CMA December 2025 Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का रिजल्ट आज, 11 फरवरी 2026 को घोषित कर दिया है। महीनों के इंतजार के बाद, परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। छात्र अपना स्कोरकार्ड और योग्यता स्थिति देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल icmai.in पर जा सकते हैं। इंस्टीट्यूट ने परिणामों के साथ-साथ ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट भी जारी की है। सीएमए इंटरमीडिएट दिसंबर 2025 परीक्षा के ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 24.59% रहा। ग्रुप-2 में सफल उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 31.76% दर्ज किया गया। 7,824 अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स पूरा कर लिया है। सीएमए फाइनल दि...