नई दिल्ली, मार्च 5 -- Latest ICC ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी कै है। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने हमवतन मोहम्मद नबी को दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। उमरजई के खाते में फिलहाल 296 रेटिंग अंक हैं। यह उनके करियर के सर्वोच्च रेटिंग अंक हैं। उन्होंने दो स्थान का फायदा होने के बाद नबी से गद्दी छीनी। नबी के 292 अंक हैं। उमरजई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेने के अलावा 41 रनों की पारी खेली थी। अफगानिस्तान से हारने के कारण इंग्लैंड का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध गया। उमरजई ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द 67 रन बनाए थे लेकिन मैच बारिश में धुल गया। वहीं, भारत के स्पिन ऑलराउंडर अक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.