नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का समापन रविवार 2 नवंबर की रात को हो गया। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीता। इस मेगा इवेंट के बाद आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट में किस-किसको शामिल किया है? कौन कप्तान है और किस देश के कितने खिलाड़ी हैं? ये जान लीजिए। आईसीसी की चुनी गई इस टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत की 3 खिलाड़ी शामिल हैं। हैरानी की बात ये है कि विश्व विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को न तो इस टीम की कप्तानी मिली है और न ही वह इस टीम का हिस्सा हैं। भारतीय खिलाड़ियों में ओपनर स्मृति मंधाना, सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाली जेमिमा रोड्रिग्स और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा हैं। हरमनप्रीत कौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.