संवाददाता, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल अपने अच्छे कामों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने होली के गीतों पर कुछ अन्य महिला अधिकारियों संग जमकर डांस किया। डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही देवरिया की अन्य महिला अधिकारी रुद्रपुर में भगवान शंकर के हल्दी कार्यक्रम में पहुंची थीं। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वर नाथ मन्दिर में भूत भावन भगवान शंकर के हल्दी का कार्यक्रम था। जिसमें मन्दिर परिसर में शिव जागरण और विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया था। भगवान के हल्दी श्रृंगार आरती और शिव जागरण में शामिल होने के लिए डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही एडीएम वित्त एवं रजस्व रामशंकर सिंह, प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.