संजय, मार्च 17 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा(BPS) के अधिकारियों की तर्ज पर अब अभियंताओं की भी स्वास्थ्य जांच होगी। ग्रामीण कार्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। विभाग में काम कर रहे 40 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी इंजीनियरों को अनिवार्य रूप से 31 मार्च तक स्वास्थ्य जांच कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य जांच की आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही इनकी फील्ड (क्षेत्र) में तैनाती की जाएगी ताकि दायित्व निर्वहन में कोई परेशानी नहीं । ग्रामीण कार्य विभाग में लगभग 1100 अभियंता काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार के अन्य कार्य विभागों में कार्यरत इंजीनियरों की भी स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण सहित सरकार के सभी कार्य विभागों में लगभग सात हजार अभियंता काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिहार की खुशबू का पूरा होगा सपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.