नई दिल्ली, फरवरी 6 -- हुंडई इंडियन कार मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी आजकल अपनी एक नई क्रॉसओवर - Hyundai Bayon की टेस्टिंग कर रही है। इसकी लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच इसकी विंटर टेस्टिंग के कुछ स्पाई फोटोज सामने आए हैं। फोटो में कार का कैमोफ्लाज रैप में दिख रही है, लेकिन इससे इसके डिजाइन और लुक के बारे में अंदाजा लगया जा सकता है। इन स्पाई फोटोज को Motorionline ने शेयर किया है। आइए जानते हैं हुंडई के इस अपकमिंग प्रोडक्ट के बारे में।ग्लोबल मार्केट में एंट्री साल 2021 में बेयॉन (Bayon) इंडियन मार्केट के लिए एक नया नाम है। यह एक क्रॉसओवर है। इसका साइज i20 से थोड़ा बड़ा है। बेयॉन की ग्लोबल मार्केट में एंट्री साल 2021 में हुई थी। इसके बाद 2024 में इसका फेसलिफ्ट आया...