नई दिल्ली, जनवरी 31 -- HPSC HCS Vacancy 2026 : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सिविल सर्विसेज परीक्षा (एचसीएस ) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी से 26 फरवरी, 2026 तक एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा सिविल सेवा भर्ती में कुल 102 वैकेंसी निकाली गई हैं। चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू से होगा।कहां कितने पद सबसे अधिक पद ETO (एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर) के लिए घोषित किए गए हैं, जहां कुल 27 पद उपलब्ध हैं। HCS के लिए कुल 24 पद रखे गए हैं। AETO पद के लिए 22 पद निर्धारित किए गए हैं। DSP (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) के लिए कुल 8 पद घोषित किए गए हैं। TM (ट्रेजरी मैनेजर) के लिए 7 पद रखे गए हैं। इ 'A' क्लास नायब तहसीलदार (अप्रेंटिस) के लिए कुल 5 ...