नई दिल्ली, फरवरी 22 -- HPCL Graduate Apprenticeship Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इंजीनियरिंग के फ्रेशर ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार अवसर निकाला है। कंपनी ने 'ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी' के 608 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो भारत की एक प्रमुख 'महारत्न' कंपनी के साथ काम करके अपना करियर शुरू करना चाहते हैं।योग्यता और पात्रता इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यता होनी चाहिए: शिक्षा: उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, या इंस्ट्रूमेंटेशन) में बी.ई. (B.E.) या बी.टेक (B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। पासिंग वर्ष: केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद अ...