जैथरा (एटा), जनवरी 15 -- यूपी के एटा में झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। महज 10 वर्ष की उम्र में एचआईवी पॉजिटिव पीड़ित मां की जान बचाने की मासूम ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सका। गुरुवार सुबह एटा मेडिकल कॉलेज में मां मासूम को छोड़कर दुनिया को अलविदा कह गई। पिता की तीन माह पूर्व इसी रोग के चलते मौत हो चुकी है। बालक ने अकेले मां के शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर बाद परिवार के लोग पहुंचे। थाना जैथरा के एक गांव निवासी महिला (45) और उसके पति करीब 15 वर्ष पहले एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज चल रहा था। लेकिन महिला के पति की मौत पिछले वर्ष अक्तूबर में हो गई थी। उसके बाद महिला की भी हालत बिगड़ती चली गई। दो महीने पहले मां की हालत ज्यादा नाजुक होने पर 10 वर्षीय बेटा उसका इलाज कराने कानपुर ले गया। हैलट हॉस्पिटल में कुछ दिन उपचार से आरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.