नई दिल्ली, मई 1 -- सुप्रीम कोर्ट में आज (गुरुवार, 1 मई को) जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अधिवक्ता फतेश कुमार साहू और विक्की कुमार तथा एक अन्य व्यक्ति जुनैद मोहम्मद जुनैद की ओर से यह जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमले की न्यायिक जांच की मांग की गई थी लेकिन पीठ ने इस याचिका को खारिज कर दिया और इसे सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने वाला बताया। पहलगाम में पिछले महीने की 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा, "यह सही समय नहीं है। यह महत्वपूर्ण समय है, जब हर नागरिक ने हाथ मिलाया है। ऐसी कोई प्रार्थना न करें, जिससे सुरक्षा बलों का मनोबल गिरे। यह हमें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.