नई दिल्ली।, सितम्बर 20 -- भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने बतौर चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट में बिताए अपने अनुभवों को साझा करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक हाईकोर्ट के एक जज ने एक मुस्लिम बाहुल्य इलाके को पाकिस्तान कहा था। जस्टिस चंद्रचूड़ को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले को देखा था। 'द ललनटॉप' को दिए एक इंटरव्यू में खुद इसका खुलासा किया है। डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ''जहां तक मुझे याद है। कर्नाटक हाईकोर्ट में मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े एक मामले पर सुनवाई हो रही थी। इस दौरान एक जज ने कहा- 'इस पुल के आगे जो जगह है वह पाकिस्तान है।' मैंने इससे जुड़ा एक वीडियो देखा। इसके बाद मैंने स्वत: संज्ञान लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.