नई दिल्ली, फरवरी 13 -- इस साल 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि शिवभक्तों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा खास दिन है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। यही वजह है कि यह पर्व हर साल पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक पूजा-अर्चना होती है और भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव के साथ मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं। शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित की जाती है। कई लोग रात भर जागकर शिव भक्ति में लीन रहते हैं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करते हैं। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से मन को शांति मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.