नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Happy Guru Purnima wishes whatsapp status: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए वैसे तो कितने ही दिन मिल जाएं कम है, लेकिन गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु से आशीर्वाद लेने और गुरु को पूजने की परंपरा है। इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाया जाएगा। यह दिन विशेष रूप से महर्षि वेदव्यास जी को समर्पित किया गया है। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा व व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्मदिन भी होता है, इसलिए यह दिन गुरु पूजन के लिए निर्धारित है। आपको बता दें कि बौद्ध धर्मावलंबी इस दिन को भगवान बुद्ध के सम्मान में मनाते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ज्ञान प्राप्ति के बाद इसी दिन उन्होंने सारनाथ में अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.