नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Shree Hanuman Chalisha Hindi: सनातन धर्म में भगवान हनुमान को सबसे बलवान और शक्तिशाली माना जाता है। हफ्ते में मंगलवार और शनिवार का दिन उनको समर्पित होता है। इन खास दिनों में हनुमान चालीसा का पाठ करने से जिंदगी के सारी बाधाएं धीरे-धीरे हटने लगती है। माना जाता है कि अगर सच्चे मन से इस चालीसा का पाठ किया जाए तो भगवान हनुमान का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस चालीसा का पाठ 5, 7 या फिर 11 बार जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि इस संख्या में चालीसा का पाठ करना फलदायी होता है। नीचे विस्तार से जानें कि इसका पाठ करने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं?साल का पहला मंगलवार आज हनुमान जी के भक्तों के लिए बेहद ही खास दिन है। या तो आज हनुमान मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद ले लें। नहीं तो घर पर रहकर ही आसान तरीके से आज भगवान हनुमान की पूजा अर्चना ...