अयोध्या, जनवरी 31 -- सीएम योगी के समर्थन में इस्तीफा देने वाले जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने यूटर्न ले लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, वह बिना किसी दबाव के इस्तीफा वापस ले रहे हैं। हालांकि इस दौरान प्रशांत कुमार ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा, मैंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। आज मैं अपने ऑफिस में हूं और काम कर रहा हूं। भाई पर आरोप लगाते हुए जीएसटी अफसर ने बताया कि भाई विश्वजीत सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विश्वजीत सिंह ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट भी की है, जिस मामले में एफआईआर भी दर्ज है। मीडिया से बात करते हुए जीएस अफसर ने बताया कि भाई विश्वजीत सिंह मुख्तार अंसारी के मऊ गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसका फाइनेंशियल एडवा...