नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल उस नोटिस को फर्जी करार दिया है जिसमें दावा किया गया है कि जीएसईबी एचएससी साइंस स्ट्रीम (12वीं साइंस स्ट्रीम) रिजल्ट के साथ-साथ जीयूजेसीईटी 2025 के परिणाम 17 अप्रैल, 2025 को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे। फर्जी खबर का संज्ञान लेते हुए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उसने ऐसी कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है। जीएसईबी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना प्रसारित की जा रही है। छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों से झूठी खबरों के झांसे में न आने का आग्रह किया गया है। इस साल गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। जबकि जीयूजेसीईटी परीक्षा 23 मार्च, 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन पेपरों के लिए आयोजित की गई थी - पेपर I...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.