नई दिल्ली, फरवरी 20 -- डॉक्टर मार्क मैकस्टीमी के किरदार से पॉपुलर एरिक डेन का 53 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के पब्लिसिस्ट ने इस खबर को कन्फर्म किया है। एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि एरिक ने अपने फाइनल मोमेंट्स अपने करीबी लोगों के साथ बिताए हैं। उनकी बेटी ही उनकी दुनिया थी।इस बीमारी से थे पीड़ित बता दें कि डेन ने 2025 में बताया था कि उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नाम की बीमारी है।परिवार ने किया सपोर्ट डेन ने एक्ट्रेस रेबेका गेहार्ट से साल 2004 में शादी की थी, लेकिन 2018 में एक्ट्रेस ने तलाक की अर्जी दायर की थी, लेकिन फिर बाद में उन्होंने इस पेटिशन को वापस ले लिया था। गेहार्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों कई साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को बतौर परिवार सपोर्ट किया है।बेटियों...