नई दिल्ली, फरवरी 2 -- संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन 1 फरवरी, 2026 को लॉस एंजिल्स, अमेरिका में हुआ। कई कलाकारों का ग्रैमी अवॉर्ड जीतने का सपना टूटा, वहीं कई दिग्गजों के नाम हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। रैपर केंड्रिक लैमर, सिंगर बैड बनी और लेडी गागा ने अलग-अलग कैटेगरी में अपनी धाक जमाई। वहीं लाई लामा ने अपने 'स्पोकन-वर्ड' (Spoken-word) एल्बम के लिए अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।दलाई लामा की ऐतिहासिक उपलब्धि दलाई लामा को जिस एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है उसका नाम 'Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama' है। उन्हें यह सम्मान 'बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग' की कैटेगरी में दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...