रजनीश कुमार पाण्डेय, दिसम्बर 23 -- दिल्ली की बिंदापुर पुलिस ने कार चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरवर अली और आमिर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार मरम्मत की वर्कशॉप में काम करते थे। वे वर्कशॉप में गाड़ियों में चुपके से जीपीएस लगा देते थे और नकली चाभी बना लेते थे। इसके बाद मोबाइल से कार को ट्रैक कर मौका मिलते ही उसे चुरा लेते थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और करीब 300 कैमरों की जांच के बाद इन्हें पकड़ा। इनके पास से चोरी की 4 कारें और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान 37 वर्षीय सरवर अली और 38 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार कारें, नौ कारों की नंबर प्लेट, आईपैड और एक स्कैनिंग सेंसर बरामद किया है। दोनों आरोपी कार की मरम्मत का काम करते हैं और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.