नई दिल्ली, फरवरी 16 -- लोकप्रिय इंटरनेट ब्राउजर Google Chrome एक बार फिर बड़ी सुरक्षा खामी के चलते चर्चा में है। गूगल ने हाल ही में एक हाई-सीवियरिटी 0-Day वल्नरेबिलिटी को पैच किया है, जिसे CVE-2026-2441 नाम से ट्रैक किया जा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस खामी का इस्तेमाल अटैकर्स 'in the wild' यानी साइबर अटैक्स में पहले ही कर चुके हैं। यही वजह है कि कंपनी ने सभी यूजर्स को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी है। खामी Chrome के CSS (Cascading Style Sheets) हैंडलिंग सिस्टम में मिला एक use-after-free बग है। इसे इंडिपेंडेंट सेफ्टी रिसर्चर्स Shaheen Fazim ने 11 फरवरी, 2026 को रिपोर्ट किया था। रिपोर्ट के केवल पांच दिन बाद ही गूगल ने इसका पैच रिलीज कर दिया, जो इस बात का संकेत है कि मामला कितना गंभीर था। 0-Day का मतलब है कि जब तक पैच रिलीज ह...