नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Gold Silver Price Today 19 Feb: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर बदलाव दिख रहा है। आज 24 कैरेट सोना एक और इतिहास रचते हुए ऑल टाइम हाई 86430 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, चांदी के भाव में भी उछाल है। आज यानी 19 फरवरी को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 740 रुपये प्रति 10 ग्राम तेज होकर 86430 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुली। जबकि, चांदी 977 रुपये महंगी होकर 97000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। केवल फरवरी में सोना 4344 रुपये महंगा हो चुका है। यह रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने जारी किया है, जिसमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 737 रुपये उछल कर 86084 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.