नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Gold Silver Price 27 Oct.: एमसीएक्स पर सुबह सोने-चांदी की गिरावट के बाद आज सर्राफा बाजारों में भाव उछलने लगे। आज सोमवार 27 अक्टूबर को छठ महापर्व के मौके पर चांदी के भाव 997 रुपये चढ़ गए। वहीं, सोने के भाव में 884 रुपये की तेजी है। अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 8472 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 30070 रुपये गिर चुके हैं। 24 कैरेट सोने का भाव अब जीएसटी समेत 126074 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 152440 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। आइबीजेए के मुताबिक 24 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड बिना जीएसटी 121518 रुपये पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी भी बिना जीएसटी 147033 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज सोना बिना जीएसटी 122402 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.