नई दिल्ली, फरवरी 24 -- 9:22 AM Gold Silver Live 24 Feb: घरेलू वायदा बाजार में सोने की दरों में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में जोरदार बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। एमसीएक्स पर अप्रैल गोल्ड वायदा 0.50% से अधिक गिरकर Rs.1,60,750 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर अप्रैल वायदा 0.20% फिसलकर Rs.2,64,972 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा 3% उछलकर Rs.1,61,598 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा 5% की छलांग लगाकर Rs.2,65,333 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। 8:28 AM Gold Silver Live 24 Feb: सोने और चांदी की कीमतों में चार दिनों से चल रही तेजी पर मंगलवार, 24 फरवरी को ब्रेक लग गया। अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के कारण नि...