नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Gold Silver Price 11 April: शादियों के सीजन से पहले सोना खरीदने वाला को आज बड़ा झटका लगा है। ट्रंप के टैरिफ में 90 दिन की राहत देने के बाद सोने के भाव नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। आज 11 अप्रैल को सर्राफा बाजारों सोना 93074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के भाव एक झटके में ही 2913 रुपये उछल गए। जबकि, चांदी 1958 रुपये महंगी होकर 92627 रुपये पर पहुंच गई है। जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोने का भाव अब 95866 रुपये और चांदी के दाम 95405 रुपये हो गया है।22 कैरेट गोल्ड भी 85200 के पार आईबीजेए द्वारा जारी रेट के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड अब 2901 रुपये महंगा होकर 92701 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। 22 कैरेट गोल्ड भी 2668 रुपये उछलकर 85256 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने का भाव आज 2185 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.