नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- Ganga Dussehra Date Time: हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण। गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा-अर्चना करने, गंगा नदी में स्नान, दान, पुण्य का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, राजा भागीरथ की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन हस्त नक्षत्र में स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थीं। कब है गंगा दशहरा? जानें डेट: पंचांग अनुसार, दशमी तिथि जून 04, 2025 को रात 11:54 बजे शुरू होगी। दशमी तिथि जून 06, 2025 को 02:15 ए एम पर समाप्त होगी। दृक पंचांग के अनुसार, जून 5 2025 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- 29 या 30 अप्रैल अक्षय तृतीया कब? जानें पूजा व खरीदारी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.