नई दिल्ली, मार्च 21 -- Tata stocks: वित्त वर्ष 2025 के अब कुछ दिन ही बचे हैं। इस वित्त वर्ष के दौरान शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा है। इस अवधि में सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने ऑल टाइम हाई को भी देखा तो लगातार पांच महीने तक बिकवाली भी रही। इस माहौल के बीच वित्त वर्ष 2025 के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ। टाटा ग्रुप के शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण वित्त वर्ष 2025 में 2.56 लाख करोड़ रुपये कम हुआ है। वहीं, वित्त वर्ष 2024 में 30 लाख करोड़ रुपये की तुलना में बाजार पूंजीकरण लगभग 27.46 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।ग्रुप की 15 कंपनियां हैं जिम्मेदार ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरावट के पीछे टाटा ग्रुप की 15 कंपनियां हैं। इनमें आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा मोटर्स और टाइटन कंपनी शामिल हैं। टाटा समू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.