नई दिल्ली, मई 30 -- यूपी में जून माह का फ्री राशन का वितरण इस बार मई माह में ही आज से शुरू हो गया है। शुक्रवार से कार्डधारक अपने कोटेदारों से जून माह का नि:शुल्क राशन ले सकेंगे। राशन का वितरण 10 जून तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वितरण सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। इसमें दो किलो गेहूं व तीन किलो फोर्टिफाइड चावल होगा। वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज (14 किलो गेहूं व 21 किलो फोर्टिफाइड चावल) का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इस दौरान लाभार्थी अगर किसी कारणवश आधार प्रामाणीकरण के माध्यम से राशन नहीं ले पाते हैं वह वितरण के अंतिम दिवस यानी 10 जून को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.