नई दिल्ली, जून 26 -- मोदी सरकार अब FASTag को सिर्फ हाईवे पर टोल भरने तक सीमित नहीं रखना चाहती। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज मिनिस्ट्री यह पता लगा रहा है कि कैसे इसी FASTag का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने, पार्किंग फीस देने और यहां तक कि वाहन बीमा का भुगतान करने के लिए भी किया जा सके। मकसद साफ है कि लोगों की सुविधा बढ़ाना, तकनीक के जरिए बेहतर शासन देना और FASTag की उपयोगिता को नए आयाम देना।नए-नए आइडियाज तलाशने के लिए वर्कशॉप इसी दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (IHMCL), जो NHAI के अंतर्गत काम करती है, ने देश की तमाम फिनटेक कंपनियों के साथ एक वर्कशॉप की। इस बैठक का मकसद था FASTag सिस्टम के लिए नए-नए आइडियाज तलाशना। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस वर्कशॉप का मकसद फिनटेक कंपनियों से उनकी रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.